उत्तराखण्ड

मसूरी में पर्यटन का बोझ और देहरादून में जाम

एलिवेटेड रोड की नई योजना पर सवाल

देहरादून l “सबकुछ मसूरी और पर्यटकों के लिए ही” – इस सोच पर सवाल उठाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता यश वीर आर्य ने सरकार की नई एलिवेटेड लिंक योजना का विरोध किया है।

जागरूक बनो, आवाज उठाओ संगठन के संयोजक यश वीर आर्य ने कहा –

अभी दो एलिवेटेड रोड की सारी कार्यवाही के बाद अंतिम फिजिबिलिटी की बात पूरी भी नहीं हुई कि एक नए एलिवेटेड लिंक का शगूफा छोड़ दिया गया। एक तरफ मसूरी अभी ही पर्यटकों का बोझ सह नहीं पा रही है, दूसरी तरफ देहरादून वासी ट्रैफिक जाम सहित अनेक समस्याओं से ग्रस्त हैं, उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं। बस मसूरी और पर्यटकों की ही बात हो रही है।”

उन्होंने मांग की कि व्यर्थ की योजनाएं शुरू करने के बजाय, सरकार को क्षमता के आधार पर व्यवस्था पर काम करना चाहिए।

“यह व्यर्थ की योजनाएं शुरू न की जाएं। जितनी क्षमता है, उतने ही लोगों को अनुमति हो, ऐसी व्यवस्था पर कार्य हो।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button