लगातार बारिश के चलते खतरे में आए भवन, स्कूल, कॉलेज, पांच घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे
उत्तरकाशी/ बड़कोट/ सहिया: लगातार बारिश के चलते देहरादून विकासनगर के साहिया समाल्टा मोटर मार्ग पर साहिया पाटन में सड़क धंसने से होटल, प्राथमिक विद्यालय व राजकीय इंटर कालेज खतरे में की जद में आ गए। दूसरी तरफ रुक रुककर हो रही बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह अवरुद्ध हो गया था, एन एच के मशीन ऑपरेटरो के कड़ी मशक्कत के बाद यमुनोत्री हाईवे को पांच घंटे बाद खोला जा सका, लेकिन यहां ओजरी डाबरकोट में जोखिम भरी आवाजाही हो रही है।
वहीं जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भिडियालीगाड़ के पास विशालकाय बोल्डर आने से घोड़े खच्चरों की आवाजाही ठप हो गई है। जबकि पैदल आवाजाही जोखिम भरी है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के बाद कुदरत का कहर बरप रहा है।
पहाड़ी इलाकों में नदी नाले उफान पर हैं। वहीं, बारिश के बाद सड़कों पर मलबा फैल गया है। उधर टिहरी और रुद्रप्रयाग में कई घरों में मलबा गिरने से हालत बुरे हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरी नाथ हाईवे भी भूस्खलन से कई जगहों पर बंद है