उत्तराखण्ड

ईनामी गौमांस तस्कर गिरफ्तार, बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बहादराबाद (हरिद्वार),( बी बी चंदेला )। जनपद हरिद्वार में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अवैध गौमांस तस्करी में लिप्त एक शातिर, वांछित और ईनामी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी और गौमांस के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में कोतवाली बहादराबाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुस्तकीम (35 वर्ष), पुत्र यामीन, निवासी मरगूबपुर, थाना बहादराबाद के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मु0अ0स0 21/26, धारा 3/5/11 उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उस पर 5000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने उसे शांतारशाह क्षेत्र से दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस टीम में ये उपनिरीक्षक उमेश कुमारहेड कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह,कांस्टेबल अंकित कुमार अधिकारी/कर्मी:शामिल रहे lबहादराबाद पुलिस की इस कार्रवाई को “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत एक अहम सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button