ढोंगी बाबाओं पर बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 हिरासत में

बहादराबाद (बी बी चंदेला )। उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साधु के वेश में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे छह ढोंगी बाबाओं को हिरासत में लिया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनका ऑनलाइन रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, यह अभियान आमजन को ठगी और अंधविश्वास से बचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान विनोद पुत्र देव सिंह (32 वर्ष), निवासी मोलेखाल, थाना सल्ट, जिला अल्मोड़ा। रघु गिरी पुत्र ध्रुव गिरी (60 वर्ष), निवासी पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश।
बीर बहादूर पुत्र हरि बहादूर (65 वर्ष), निवासी काठमांडू, नेपाल; हाल पता त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश, देहरादून।
. अशोक सिंह पुत्र अवतार सिंह (52 वर्ष), निवासी मोहनखाल, जिला रुद्रप्रयाग।. मिश्री लाल पुत्र रामदास (63 वर्ष), निवासी वृंदावन, रतेया बाजार, मथुरा, उत्तर प्रदेश; हाल पता हरकी पैड़ी, हरिद्वार।सीताराम पुत्र चरौंजी लाल (63 वर्ष), निवासी मध्य प्रदेश; हाल पता शनिदेव मंदिर, बहादराबाद, हरिद्वार।क़ो हिरासत में लिया गया है l
पुलिस ने बताया कि सभी के विरुद्ध धारा 172 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनसे पूछgताछ जारी है। बहादराबाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या ढोंगी साधु की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को ठगी और अंधविश्वास से बचाया जा सके।




