शांति व्यवस्था भंग करने पर बहादराबाद पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

बहादराबाद/हरिद्वार (बी बी चंदेला) l कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने और पुलिस जांच में सहयोग नहीं करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर को रमन पुत्र जगजोत सिंह (32) निवासी सुदेश नगर, निकट बुड्ढी माता मंदिर, थाना कनखल, हरिद्वार को उसकी पत्नी द्वारा दी गई शिकायत के संबंध में पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया था।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान रमन अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करने पर आमादा हो गया और समझाने के बावजूद उसका व्यवहार उग्र होता गया। उसके इस व्यवहार के कारण थाने में मौजूद अन्य फरियादियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ज्योति नेगी और कांस्टेबल वसीम अहमद शामिल रहे।


