उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

कांवड़ यात्रा में हुड़दंग करने वाले चार युवक को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार, बहादराबाद (बी बी चंदेला) l कांवड़ यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने और कांवड़ियों को उकसाने के आरोप में बहादराबाद पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार 29 जुलाई को बहादराबाद कस्बे में गश्त और चेकिंग के दौरान रघुनाथ मॉल के पास चार युवक शराब के नशे में कांवड़ियों के बीच जाकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे थे और उन्हें उकसा रहे थे। पुलिस ने उन्हें कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। उनके व्यवहार से मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका बढ़ गई। राहगीरों और कांवड़ियों में भी उनके प्रति रोष देखा गया।

स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश (19), विशाल (25), नीरज (18) और धर्मेन्द्र (27) निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक विकास रावत, कांस्टेबल प्रीतम तोमर, कांस्टेबल अवनेश राणा तथा पीआरडी जवान अमजद की टीम ने अंजाम दिया।

बहादराबाद पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं और आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button