उत्तराखण्ड

बहादराबाद पुलिस ने 12 किलो गोमांस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बहादराबाद/हरिद्वार (बी बी चंदेला )l थाना बहादराबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुस्तफाबाद क्षेत्र से 12 किलो कथित गोमांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में चार अन्य व्यक्तियों के नाम भी सामने आने की बात कही है।

पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त की रात चौकी शांतरशाह क्षेत्र में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मुस्तफाबाद के जंगल क्षेत्र में गाय काटे जाने के बाद मांस बिक्री के लिए गांव की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मुस्तफाबाद से नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग शुरू की।

इसी दौरान मुस्तफाबाद चक रोड पर एक व्यक्ति हाथ में कट्टा लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। आरोपी की पहचान एहसान पुत्र नसीम, निवासी ग्राम मुस्तफाबाद, कोतवाली बहादराबाद, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद कट्टे से करीब 12 किलो मांस बरामद हुआ।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि गांव के युनुस, आजम, सोनू और मुख्तियार ने गाय काटी थी और वह उनसे मांस खरीदकर बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने बरामद मांस का नमूना सुरक्षित कर शेष मांस को पशु चिकित्साधिकारी की देखरेख में नियमानुसार नष्ट कराया।

पुलिस ने एहसान पुत्र नसीम, निवासी ग्राम मुस्तफाबाद, कोतवाली बहादराबाद, क़ो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है

जिसमे ये लोग युनुस पुत्र युसुफ, आजम पुत्र असलम, सोनू पुत्र असरत और मुख्तियार पुत्र अकबर, सभी निवासी ग्राम मुस्तफाबाद, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार। अभी फरार चल रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button