बहादराबाद पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, शांति भंग का एक आरोपी भी पकड़ा

बहादराबाद /हरिद्वार(बी बी चंदेला )l ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने वांछित अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, पारिवारिक विवाद के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने पर पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया।
गऊ संरक्षण अधिनियम के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, SSP हरिद्वार के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 27 अगस्त को मुकर्रम पुत्र याकूब, निवासी ग्राम मिर्जापुर मुस्तफाबाद, बहादराबाद, उम्र 35 वर्ष को उसके मकान से गिरफ्तार किया।
मुकर्रम के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 239/ 2026 में धारा 3, 5 और 11 उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, हेड कांस्टेबल नरविन्दर और होमगार्ड राजू नौटियाल शामिल रहे।
पत्नी से विवाद और शांति भंग करने पर एक गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई में बहादराबाद पुलिस ने रोहालकी निवासी देवराज पुत्र शशि कुमार, उम्र 30 वर्ष को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, देवराज की पत्नी की शिकायत के संबंध में उसे 27 अगस्त को थाने बुलाया गया था। पूछताछ और जांच के दौरान वह अपनी पत्नी के साथ आमादा फौजदारी हो गया तथा जांच में सहयोग नहीं कर रहा था। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद उसके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ और वह लगातार उग्र होकर विवाद करने लगा। इससे थाने में मौजूद फरियादियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने देवराज को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक ज्योति नेगी और कांस्टेबल वसीम अहमद शामिल रहे।


