उत्तराखण्ड

ऑपरेशन प्रहार के तहत बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई, सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार

बहादराबाद/ हरिद्वार (बी बी चंदेला ) l पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार-2026” के तहत बहादराबाद पुलिस ने जुआ एवं सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1,810 रुपये नकद तथा सट्टा खाईबाड़ी में प्रयुक्त गत्ता, पैन व अन्य सामान बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 4 सितंबर 2026 को बहादराबाद पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान इब्राहिमपुर जाने वाली सड़क पर पेट्रोल पंप के पास बाइक रिपेयर सेंटर से एक व्यक्ति को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान सर्वेश पुत्र नैन सिंह, निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना पथरी, हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से 1,810 रुपये नकद और सट्टा लिखने में प्रयुक्त गत्ता, पैन सहित अन्य सामान बरामद किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 309/26, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री-परिवहन तथा जुआ-सट्टे में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास रावत और कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह, कोतवाली बहादराबाद शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button