उत्तराखण्ड

ऑपरेशन प्रहार के तहत बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

90 पाउच अवैध शराब और स्कूटी समेत तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार /बहादराबाद (बी बी चंदेला ) l उत्तराखंड पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार 2026” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 90 पाउच अवैध देशी शराब और स्कूटी सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर मादक पदार्थों, नशे के कारोबार और जुआ-सट्टा में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। 19 मई 2026 को गश्त और चेकिंग के दौरान नहर पुलिस चौकी बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को अवैध शराब का परिवहन करते हुए दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान टिंकू कुमार पुत्र कुरडी सिंह निवासी अत्मलपुर बौंगला, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 31 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 90 ट्रैटा पैक माल्टा मार्का देशी शराब तथा स्कूटी नंबर UK07HE 5453 TVS जुपिटर बरामद की है।
इस मामले में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री और परिवहन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button