बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता, 5 हजार का इनामी वांछित गिरफ्तार

हरिद्वार/बहादराबाद (बी बी चंदेला ) । कोतवाली बहादराबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग से दुराचार के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोपी अजीम पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम शान्तरशाह, कोतवाली बहादराबाद, लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी को पतंजलि अंडरपास शान्तरशाह क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक उमेश कुमार, उपनिरीक्षक ज्योति नेगी, कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल नितुल यादव एवं होमगार्ड प्रदीप कुमार।आदि शामिल रहे l




