नशा माफिया पर बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई, 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

बहादराबाद (बी बी चंदेला )। “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” अभियान के तहत थाना बहादराबाद पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार थाना बहादराबाद पुलिस लगातार सक्रिय है। प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद के निर्देशन में क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है।
इसी क्रम में गश्त के दौरान कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह और कांस्टेबल मुकेश नेगी ने पुराना पथरी पावर हाउस, बहादराबाद के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सन्नी पुत्र किशोरी, निवासी काली माता तिराहा, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना बहादराबाद में मुकदमा धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।




