उत्तराखण्डकरिअर

रुड़की की अस्मी नैथानी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया भारत का मान

रुड़की। उत्तराखंड की बेटी अस्मी नैथानी ने अंतरराष्ट्रीय मंच ‘वी द यूथ 2025’ सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर वैश्विक स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल की है। थाईलैंड के बैंकॉक में 11 से 14 अगस्त तक आयोजित इस सम्मेलन में एशिया पैसिफिक रीजन से 50 और भारत से केवल 6 युवाओं का चयन हुआ था।

अस्मी नैथानी ने “भविष्य की दिशा में कदम: सैन्य प्रौद्योगिकी और स्वायत्त हथियारों में नैतिकता और नवाचार” विषय पर अपने लेख के जरिए एशिया पैसिफिक रीजन में प्रथम स्थान और विश्व स्तर पर पांचवां स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल रुड़की और उत्तराखंड बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।

अस्मी वर्तमान में जी.बी. पंत इंजीनियरिंग कॉलेज, पौड़ी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बी.टेक तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। उनके माता-पिता— संगीता नैथानी (टीजीटी अंग्रेजी, डीपीएस रुड़की) और गिरीश चंद्र नैथानी (प्रोडक्शन मैनेजर, सीएस एनवायरोटेक प्रा. लि.)—साथ ही दिल्ली पब्लिक स्कूल रुड़की के शिक्षकों ने उनकी इस सफलता में अहम भूमिका निभाई है।

90 वर्षीय दादा जगदीश चंद्र नैथानी, दादी सरोजिनी नैथानी, माता-पिता और पूरे परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। परिवार ने अस्मी का समर्थन करने वाले सभी लोगों और शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड और भारत के लिए गर्व का क्षण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button