Uncategorizedखेलदेशविदेश

Asia Cup Hockey 2022: भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराया, टीम इंडिया पहुंची सुपर फोर में

जकार्ता: गत चैंपियन भारत ने इंडोनेशिया के खिलाफ 16-0 की एकतरफा जीत हासिल की और नॉकआउट स्टेज में पहुंचने में सफल रही। आज यानी बृहस्पतिवार को खेले गए पुल ए के इस मुकाबले में भारतीय टीम शुरू से ही इंडोनेशिया के ऊपर हावी रही और लगातार गोल करती रही। भारत ने शुरू के दो क्वॉर्टर में 6-0 की बढ़त ली और इसके बाद अगले दो क्वॉर्टर में उसने बाकी के 10 गोल दागे। भारत की तरफ से दीपसन टिर्की ने पांच गोल दागे तो वहीं सुदेव ने भी हैट्रिक लगाई।

इससे पहले पाकिस्तान को जापान के हाथों 2-3 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद नियम के मुताबिक भारत को अगले दौर में पहुंचने के लिए इंडोनेशिया के खिलाफ 15-0 से जीत दर्ज करनी थी। भारत ने भी ऐसा ही किया और एक गोल अधिक करते हुए 16-0 से बाजी मारी।

सरदार सिंह के मार्गदर्शन में भारत ने टूर्नामेंट में युवा टीम उतारी है जिसमें बीरेंद्र लाकड़ा और एस वी सुनील जैसे दो दिग्गज संन्यास का फैसला वापस लेकर लौटे थे। दोनों मैचों में हालांकि ये दोनों खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए। भारत ने पहले मैच में आखिरी क्षणों में गोल गंवाकर पाकिस्तान से 1-1 से ड्रॉ खेला। इसके बाद जापान ने भारत को 5-2 से हराया। वहीं पाकिस्तान को भी जापान के हाथों 2-3 से हार मिली। भारत और पाकिस्तान दोनों के चार-चार अंक थे, ऐसे में पाकिस्तान से गोल अंतर के आधार पर अगले दौर में जाने के लिए 15-0 से जीत दर्ज करने की जरूरत थी और टीम इंडिया ने इसे हासिल कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button