उत्तराखण्ड

थराली में सेना के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी घायल

एक साल पहले हुई थी दीपक जोशी की मोनिका से शादी, दोनों बुआ के यहाँ भिटौली जा रहे थे

चमोली। जिले के थराली में बाइक सवार दंपति सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में 29 साल के पति की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 23 साल की पत्नी हादसे में घायल हो गई। मृतक का नाम दीपक जोशी था, जो भारतीय सेना में जवान था।

मिली जानकारी के मुताबिक थराली विकासखंड के नैल गांव के रहने वाले दीपक जोशी की एक साल पहले ही शादी हुई थी। दीपक जोशी करीब एक महीना पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। शुक्रवार को दीपक जोशी अपनी पत्नी मोनिका के साथ बुआ को भिटौली देने बाइक पर थराली जा रहा था, तभी बीच रास्ते में प्राणमति पुल से पहले ही मोड़ पर बाइक बेकाबू होकर हादसे का शिकार हो गई।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लेकर गई, लेकिन उपचार के दौरान 29 साल के दीपक जोशी ने दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी मोनिका का हल्की चोटें आई है, जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button