उत्तराखण्ड

कुंज विहार व दुर्गा एनक्लेव में नाला, सड़क व सीवर की समस्याओं को लेकर क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन

देहरादून। नगर निकाय चुनाव को देखते हुए कांग्रेस नेताओं की और से कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
सोमवार को कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कुंज विहार में ‘भाजपा के 15 साल, देहरादून नगर निगम बेहाल’ अभियान के तहत क्षेत्रवासियों के साथ मिल कर धरना प्रदर्शन किया।
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कुंज विहार व दुर्गा एनक्लेव-वार्ड 83 व वार्ड 84 की नाला, सड़क व सीवर की समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय जनता सड़को पर उतरी। कहा कि पिछले 15 सालों से भाजपा नगर निगम की
अनदेखी कर रही है।
कुंज विहार में थोड़ी सी बारिश में पूरा क्षेत्र गन्दे पानी से तालाब बन जाता है, घरों में 4 फीट तक पानी घुस जाता है जिससे बीमारियों व आवागमन की समस्याओं का अंबार लग जाता है। इस वर्ष मानसून में भी जलभराव के कारण कई एक्सीडेंट हुए और सीवर-लाइन और सड़क के विषय पर नगर निगम देहरादून ने पिछले 15 वर्षों से क्षेत्र की अनदेखी की है। वहीं, थापर ने कहा कि कांग्रेस ने निगम के होर्डिंग के 300 करोड़ के खेल का पर्दाफाश किया है और अब कांग्रेस ही देहरादून के आमजन की समस्याओं के लिये सरकार को जगाने के लिये जमीन पर संघर्ष रही है। वहीं, क्षेत्रीय परियोजना प्रबंधक जतिन सैनी से दूरभाष पर वार्ता की, उन्होंने अब एक सप्ताह के अंदर सड़क का कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है। धरना प्रदर्शन में युवा कांग्रेस नेता नवीन रमोला, दीपा पांडेय, पूजा चौहान, माया क्षेत्री, रचना, सुनीता भंडारी, सविता भारद्वाज, बबिता भंडारी, रीमा पासवान, विनोद कुमार पांडेय, सुरेंद्र छेत्री, पुष्पा वाल्मीकि, श्रीनेत उपाध्याय, राम प्रसाद, सुमन उपाध्याय, ममता व पूजा रावत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button