उत्तराखण्ड
देहरादून बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम: अध्यक्ष पद पर अनिल कुकरेती ने मारी बाजी, दो साल बाद जोरदार वापसी

देहरादून । प्रदेश की सबसे बड़ी देहरादून बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम आज घोषित हो गए हैं। अनिल कुकरेती (चीनी) ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल को 82 मतों से हराया। इसके साथ ही चीनी की दो साल बाद अब कार्यकारिणी में वापसी हुई है। इससे पहले वह 2023 में अध्यक्ष पद पर जीते थे।




