देशराजनीति

आंध्र प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री की सभा में भगदड़, सात लोगों की मौत

अमरावती: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की जनसभा में भगदड़ मचने की खबर है। इसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जनसभा नेल्लोर जिले के कुंदुकुर में आयोजित की गई थी।

पुलिस ने बताया कि नेल्लोर जिले के कंदुकुर कस्बे में बुधवार को एक नहर में गिरने से एक महिला सहित सात लोगों की मौत हो गई। लोगों को आनन-फानन में अस्पताल में पहुंचाया गया। इनमें से पांच लोगों को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। थोड़ी ही देर बाद दो अन्य लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जनसभा के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद यह भगदड़ मची। इस दौरान टीडीपी के सात कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

नायडू ने तुरंत सभा रद्द कर दी और मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने पार्टी नेताओं से घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को भी कहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button