उत्तरप्रदेशधर्म-संस्कृति
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश, ग्रामीणों में हलचल, छावनी में तब्दील हुआ गांव

बाराबंकी । बाराबंकी के रामनगर कोतवाली क्षेत्र के गानपुर गांव के चमरही मोहल्ले में सोमवार रात करीब 11 बजे अचानक गुरुद्वारे के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने की गतिविधि शुरू हुई। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हलचल मच गई और उन्होंने तत्काल प्रशासन को अवगत कराया।
सूचना पर सबसे पहले राजस्वकर्मी मौके पर पहुंचे। हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया। इसके बाद रात करीब 11:30 बजे तक गांव में प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा लग गया। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए आसपास के चार-पांच थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली जा रही है। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि फिलहाल शांति है।




