Uncategorizedउत्तराखण्डराजनीति

आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अजय कोठियाल बने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता

देहरादून।  भारतीय जनता पार्टी  ने आज  पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। भाजपा ने जारी सूची में  12  प्रवक्ताओं के साथ ही 5 सह मीडिया प्रभारियों  की नियुक्ति की है। आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अजय कोठियाल को भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है। कोठियाल के साथ ही सुरेश जोशी, राजपुर रोड विधायक खजनदास, विरेंद्र बिष्ट, हेमंत द्विवेदी, विनोद सुयाल, विपिन कैंथोला, प्रकाश  रावत, नवीन ठाकुर, मधु भट्ट, हनी पाठक, सुनीता विद्यार्थी को  प्रवक्ता बनाया गया है। इसके साथ ही मणिक निधि शर्मा, चंदन सिंह बिष्ट, संजीव वर्मा, कमलेश उनियाल, राजेंद्र नेगी को सह मीडिया प्रभारी जी जिम्मेदारी सौंपी गई है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसकी सूची जारी कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button