2 वर्ष कार्यकाल पर अब गेंद सरकार के पाले में
11 जनपदों में हुआ विशाल धरना-प्रदर्शन, सरकार को दिया एक सप्ताह का समय

वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो होगा देहरादून कूच
70 हजार जनप्रतिनिधियों की मांग पर सरकार लगाए मुहर
देहरादून। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के बैनर तले सोमवार को राज्य के 11 जनपदों में पंचायतों का कार्यकाल 2 वर्ष बढ़ाए जाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। चमोली जनपद में आचार संहिता होने के कारण प्रदर्शन नहीं हो पाया। संगठन ने कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग की गेंद सरकार के पाले में डाल दी गई है। एक सप्ताह के भीतर सरकार की और से संगठन को बातचीत के लिए नहीं बुलाया जाने पर देहरादून कूच का फैसला लिया जाएगा। उत्तराखंड में एक राज्य एक पंचायत चुनाव की मांग को लेकर सोमवार को राज्य के 11 जनपदों में वार्ड मेंबर्स, ग्राम प्रधान, क्षेत्र तथा जिला पंचायत के सदस्यों के अलावा क्षेत्र प्रमुख तथा जिला पंचायत अध्यक्षों द्वारा अपनी मांग के समर्थन में धरना देकर प्रदर्शन किया गया।
संगठन के कार्यक्रम संयोजक जगत मर्ताेलिया ने बताया कि 11 जनपदों में आज का धरना-प्रदर्शन सफल रहा है। जनपद चमोली में आचार संहिता होने के कारण जिलाधिकारी के माध्यम से बिना प्रदर्शन की ज्ञापन प्रेषित किया गया।



