अभिनेत्री नेहा धूपिया बॉलीवुड एक्टर अंगद संग शादी से पहले हो गई थीं प्रेग्नेंट
अभिनेत्री नेहा धूपिया ने साल बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी ने साल 2018 में दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी करके सभी को चौंका दिया था। अंगद और नेहा एक प्यारी सी बेटी और बेटे के माता-पिता भी हैं। 10 मई यानी आज दोनों की शादी को चार साल पूरे हो चुके हैं और आज वह अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों की शादी का किस्सा भी बेहद दिलचस्प रहा है। आइए शादी की सालगिरह पर जानते हैं, उनकी लव स्टोरी से जुड़ी कुछ खास बातें।
साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने वालीं नेहा धूपिया एक समय में बॉलीवुड बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार थीं। उन्होंने कयामत, शीशा और जूली जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाई थी। फिलहाल एक्ट्रेस ने साल 2018 में अपने बेस्ट फ्रेंड अंगद बेदी से शादी की थी और दोनों साथ में खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।
एक्टर अंगद बेदी को पहली नजर में ही नेहा अच्छी लगने लगी थीं, हालांकि नेहा की तरफ से ऐसा कुछ भी नहीं था। दोनों की पहली मुलाकात जिम में हुई थी। अंगद ने पहले प्रपोज किया था लेकिन तब नेहा ने उनके प्यार को ठुकरा दिया था, लेकिन किस्मत में दोनों का एक होना तय था और काफी समय तक एक दूसरे को समझने के बाद एक टाइम पर आकर उन्होंने शादी का फैसला किया।
नेहा और अंगद ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था और शादी से पहले अभिनेत्री प्रेग्नेंट हो गई थीं। नेहा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब उनके घरवालों को ये बात पता चली थी तो सब काफी नाराज हो गए थे लेकिन बाद में उन्होंने भी बात को समझा और शादी के लिए तैयार हो गए।
शादी के कुछ महीनों के बाद नेहा धूपिया ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने मेहर रखा है। इसके बाद साल 2021 में नेहा ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम गुरिक सिंह बेदी रखा है। इस तरह से अब नेहा की एक हैप्पी फैमिली है। बात करें वर्क फ्रंट की तो वह सीजन 14 के बाद से एमटीवी रोडीज की लीडर्स में से एक रही हैं।