उत्तराखण्ड

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (चंद्रशेखर जोशी)। कोतवाली नगर पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 34 वर्षीय आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी।
पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर को पीड़िता की मां ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 9 अगस्त को उसके 15 वर्षीय पुत्र के साथ रामलाल उर्फ दामू और साहिल ने छेड़खानी एवं गलत काम किया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा 5(छ)/6 में मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर लगातार सुरागरसी-पतारसी की और 12 सितंबर को वांछित आरोपी रामलाल उर्फ दामू पुत्र चंद्रभान, निवासी ग्राम फिरोजपुर, थाना सीवान, कैथल, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है। मामले में एक 17 वर्षीय बाल अपचारी का नाम भी सामने आया है।
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक निशा सिंह, अपर उपनिरीक्षक दीपक ध्यानी, हेड कांस्टेबल संजीव राणा और कांस्टेबल विकास गैरोला के सहयोग से की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button