उत्तराखण्ड

पहाड़ से गिरे बोल्डर और मलबे की चपेट में आने से महिला की मौत

उत्तरकाशी। जनपद के नौगांव विकासखंड के तुनालका गांव मे जंगल में घास लेने के लिए गई एक महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के नौगांव विकासखंड के तुनालका गांव की लज्जा देवी (56) वर्ष, गांव के समीप पहाड़ी पर घास काटने गई थी। तभी अचानक ऊपर से बोल्डर और मलबा आने के कारण महिला उसकी चपेट में आकर गहरी खाई में गिर गई।

सूचना मिलने पर ग्रामीण और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद खाई से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button