उत्तराखण्ड

बीरोंखाल मैं एक पिकअप वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत, चार स्कूली बच्चे घायल

बीरोंखाल/कोटद्वार। जनपद पौड़ी के थलीसैंण श्रेत्र में एक पिकअप, रसिया महादेव- तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार स्कूली बच्चे घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे। स्कूली बच्चों ने वाहन से लिफ्ट ली थी, साथ में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी थे। वाहन खाई में गिरते ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, चार छात्र घायल हो गए। घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है।  वाहन में चार स्कूली बच्चों ने भी लिफ्ट ली थी। जो इस हादसे में घायल हो गए है। एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे रामनगर रेफर कर दिया गया है।

वहीं मौके पर पहुँची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घायलों का रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला।

मरने वालों में आनंद सिंह(60) पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम  क्वीन धूमाकोट। ( चालक) मोहन सिंह(65) पुत्र कोतवाल सिंह निवासी  किंगोडीखाल धूमाकोट, और अर्जुन सिंह(60) पुत्र गुमान सिंह निवासी ग्राम बंदर कोट तह बीरोंखाल आदि हैं।

हादसे में सानू(16) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी, बीरोंखाल, अनुराग (14) पुत्र रनवीर सिंह निवासी ठकुरसारी बीरोंखाल, आदित्य (14) पुत्र रनवीर सिंह नेगी निवासी ठकुरसारी बीरोंखाल।

एवं आयुष (11) पुत्र चंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी घायल हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button