उत्तराखण्ड

कांवली रोड पर तेज रफ्तार डंफर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन

देहरादून। नगर कोतवाली के अंतर्गत कांवली रोड क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया और पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार सुबह कांवली रोड निवासी 50 वर्षीय सकल देव साहनी अपने घर से दिहाड़ी मजदूरी के लिए निकला था। उसी दौरान सड़क पर तेजी से आ रहे रेत से भरे डंपर ने उसको कुचल दिया। सकल देव की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद मजदूर के परिवार सहित स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि सुबह के समय तेज रफ्तार से डंपर गुजरते हैं, लेकिन पुलिस इस पर लापरवाह बनी रहती है। परिजनों प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वहीं मौके पर पुलिस स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

दुर्घटना के बाद परिजन ओर स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए। लोगों की भीड़ होते देख डंपर चालक मौका पाकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। स्थानीय लोगों द्वारा घटनास्थल पर ही शव को रख कर हंगामा कर शुरू कर दिया गया। लोग इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने वहां लगे पोस्टर और बैनर भी फाड़ डाले।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस रोड पर अक्सर सुबह को तेज रफ्तार से डंपर गुजरते हैं, लेकिन पुलिस ओर प्रशासन ध्यान नहीं देते हैं। हंगामा कर रहे परिजनों और स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन से कोई मौके पर पहुंचे और मुआवजे की घोषणा करे। डंपर चालक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग भी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button