उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ में दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत छह की मौत

चाई गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास पहाड़ी क्षेत्र में हादसा

देहरादून। चार धामों में प्रमुख बदरीनाथ धाम से फाटा वापस लौट रहा एक हेलीकॉप्टर शुक्रवार को क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पवार के मुताबिक, हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित सभी 6 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमें घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं। सभी शवों को दुर्गम घटनास्थल से सड़क मार्ग तक लाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

सभी यात्री बेंगलुरु के बताए जा रहे हैं। हेलीकॉप्टर में पायलट हिमांशु, यात्रियों में प्रथापा, अरुण सालुंके, शंकरगौड़ा वीजी, सुधीर के और एच.एस. नागाराजा सवार थे। राहत और बचाव के लिए पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी मौके के लिए रवाना हो गई थी।

हेलीकॉप्टर से धुआं निकलते देखा

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक ‘ट्रांस भारत एविएशन’ का एक सिविल हेलीकॉप्टर चमोली जिले के हाथी पर्वत इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हेलीकॉप्टर में पांच यात्रियों और एक पायलट सहित कुल 6 लोग सवार थे। इस हादसे में सभी की मौत हो गई। सेना के सिग्नल सेंटर की एक टीम ने हेलीकॉप्टर से धुआं निकलते देखा और उसे तेजी से नीचे आते हुए भी देखा था।

बर्फबारी से सर्च ऑपरेशन में दिक्कत

जिस जगह हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, उसके आसपास की कुछ पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी हो रही है। सूत्रों के अनुसार, ऐसी आशंका है कि हेलीकॉप्टर चट्टान से टकराकर क्रैश हुआ। हेलीकॉप्टर की आखिरी लोकेशन जोशीमठ के चाई गांव के पास मिली थी।

मृतक

पायलट:
1. कैप्टन हिमांशु
यात्री:
1. प्रताप (पुरुष)
2. अरुण (पुरुष)
3. शंकर गौड़ा (पुरुष)
4. सुधीर के (पुरुष)
5. एच.एस. नटराज (पुरुष)
खराब मौसम के बीच रेस्क्यू
बदरीनाथ से वापसी के दौरान हुए इस हादसे की सूचना से अफरा-तफरी का माहौल है। यूकाडा के अधिकारियों के अनुसार, बदरीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा जा रहे ट्रांस भारत एविएशन के हेलीकॉप्टर की लोकेशन छई गांव के ऊपर स्थित सेना कैंप के पास दिखाई दे रही है। जोशीमठ चौकी के उपनिरीक्षक मनोहर कन्याल ने बताया कि हेलीकॉप्टर में पांच यात्री और एक पायलट सवार हैं। हालांकि, अभी तक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने या क्रैश लैंडिंग की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

सीएम धामी ने घटना पर दुख जताया

मुख्यमंत्री धामी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ‘चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं।

जोशीमठ में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर कई टुकड़ों में मिला है। घटनास्थल की तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं जो कि हादसा कितना भयावह था इसकी कहानी को बयां कर रही है। हेलीकॉप्टर के टुकड़े पहाड़ी ढलान और झाड़ियों के बीच बिखरे पड़े दिखाई दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button