Uncategorizedदेश

रात की अच्छी नींद हृदय रोगों के जोखिम को कर देती है कम, खान-पान पर दें विशेष ध्यान

तमाम शोध इस बात पर जोर देते हैं कि सभी लोगों को रोजाना रात को अच्छी नींद प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। वयस्कों के लिए रात में 6-8 घंटे की निर्बाध नींद बहुत आवश्यक है। जिन लोगों की नींद किसी कारण से पूरी नहीं हो पाती है, ऐसे लोगों में कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के विकसित होने का जोखिम अधिक होता है।

अच्छी नींद, मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की सेहत को ठीक बनाए रखने में आपके लिए सहायक है। अध्ययन में विशेषज्ञ भी नींद पूरी करने के लिए लोगों को सलाह देते हैं, यह आपको जानलेवा बीमारियों से बचाने में भी मददगार है।

हाल ही में हुए एक अध्ययन में पाया गया है कि जिन लोगों की रात की नींद पूरी नहीं होती है ऐसे लोगों में अन्य की तुलना में हृदय रोगों के विकसित होने का खतरा अधिक हो सकता है। लंबे  समय तक बनी रहने वाली यह समस्या आपमें हार्ट अटैक और हृदय से संबंधित अन्य गंभीर खतरों को बढ़ावा दे सकती है। आइए जानते हैं कि किन उपायों को प्रयोग में लाकर अच्छी नींद प्राप्त की जा सकती है? विशेषज्ञ किन बातों पर विशेष ध्यान देते रहने की सलाह देते हैं?

अध्ययन में क्या पता चला?

शोधकर्ता बताते हैं कि नींद पूरी करके आप अपने हृदय रोग के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) के वैज्ञानिकों ने पाया कि अच्छी नींद जीवन के लिए आवश्यक तत्वों में से एक है। वजन, रक्तचाप, ब्लड शुगर के लेवल, मेटाबॉलिज्म के साथ नींद भी हृदय की सेहत को प्रभावित करता है। शोध बताते हैं कि इन सभी का ध्यान रखकर कार्डियोवैस्कुलर बीमारी और स्ट्रोक को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद मिल सकती है। 

सभी लोगों को हृदय रोगों से बचाव के लिए अच्छी नींद प्राप्त करने वाले उपायों पर विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता है। 

सोने का शेड्यूल निर्धारित करें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सामान्यतौर पर देखा जाता है कि जिन लोगों को नींद से संबंधित समस्या होती है उनमें सोने का शेड्यूल निर्धारित न होना सबसे आम है। रोज रात में एक ही समय पर नींद लेने की कोशिश करें इससे नींद के कुल समय को व्यवस्थित करना और नींद को पूरा करना आसान हो जाता है। समय निर्धारित रहने से शरीर के सोने-जागने के चक्र को व्यवस्थित रखने में मदद मिल सकती है।

आपका आहार किस तरह का है इसका भी नींद की गुणवत्ता पर असर देखने को मिलता है। विशेष रूप से, सोने के कुछ घंटे पहले आप किस तरह की चीजों का सेवन करते हैं इसका नींद पर प्रभाव होता है। निकोटीन, कैफीन और अल्कोहल जैसी चीजों का सेवन नींद को बाधित कर सकती है। इसके अलावा इनके सेवन की आदत शरीर के लिए कई अन्य प्रकार से भी नुकसानदायक मानी जाती है। 

व्यायाम की बनाएं आदत

योग-व्यायाम जैसी नियमित शारीरिक गतिविधि बेहतर नींद प्राप्त करने में आपके लिए सहायक है। हर दिन योग-व्यायाम के लिए समय निकालें। रात में अच्छी नींद प्राप्त करने के लिए भोजन के बाद कुछ समय के लिए वॉक करने की आदत बनाएं। ये पाचन को ठीक बनाए रखने के साथ नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में भी आपके लिए सहायक है। व्यायाम करने से भी हृदय रोग के कारकों को कम करने में मदद मिल सकती है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button