उत्तराखण्ड

पैनेसिया हॉस्पिटल में एसी शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक महिला मरीज की मौत

देहरादून। हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में बुधवार को अचानक आग लग गई। हादसे में एक बुजुर्ग महिला बीरावती की मौत हो गई । जबकि दो की हालत गंभीर है।

मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल में आग एसी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी, जिसके बाद पूरे परिसर में धुआं फैल गया। घटना के समय अस्पताल के आईसीयू में छह मरीज भर्ती थे। धुआं फैलते ही अस्पताल स्टाफ, राहत टीमों और स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर अन्य अस्पतालों में शिफ्ट कराया।

आग और धुएं की चपेट में आने से अस्पताल के कुछ कर्मचारी भी घायल हुए, जिन्हें भी उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मौके पर पहुंचे एसएसपी प्रमोद डोबाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। आईसीयू में लगे एसी में ब्लास्ट होने के कारण आग लगी, जिसके बाद वहां धुआं और गैस फैल गई। घटना के दौरान आईसीयू में पहले से वेंटिलेटर पर भर्ती एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दस लोग घायल हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button