देश

पंजाब के आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टियों को लेकर हुआ बड़ा ऐलान

ऑल पंजाब आंगनवाड़ी मुलाज़िम यूनियन के प्रयासों के चलते अब आंगनवाड़ी केंद्रों में भी सरकारी प्राइमरी स्कूलों के बराबर गर्मी और सर्दी की छुट्टियां हुआ करेंगी। इस संबंध में पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग की ओर से आज एक पत्र जारी किया गया है।

यूनियन की प्रदेश प्रधान हरगोबिंद कौर ने बताया कि बीते दिनों यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल विभाग की डायरेक्टर शीना अग्रवाल से मिला था और मांग रखी थी कि आंगनवाड़ी केंद्रों में भी सरकारी प्राइमरी स्कूलों के समान छुट्टियां दी जाएं।

अब पंजाब में चल रहे लगभग 27,000 आंगनवाड़ी केंद्रों में 2 जून से 30 जून तक छुट्टियां घोषित की गई हैं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर पहले की तरह ऑनलाइन काम करती रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button