ऑपरेशन प्रहार: बहादराबाद पुलिस ने तीन आरोपियों पर की कार्रवाई

बहादराबाद / हरिद्वार (बी बी चंदेला )l ऑपरेशन प्रहार के तहत बहादराबाद पुलिस ने वांछित आरोपियों और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे दो आरोपी शामिल हैं, जबकि एक आरोपी को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर को कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने मु0अ0सं0 235/26 में धारा 8/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित चल रहे इकराम पुत्र मांगता और अफजाल पुत्र इरशाद, दोनों निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार को उनके मस्कन से गिरफ्तार किया। दोनों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
वहीं, 1 अक्टूबर को पुलिस टीम ने गोविन्दपुर जाने वाले रास्ते पर गैस गोदाम के पास चेकिंग के दौरान मनीष पुत्र हरि सिंह निवासी ग्राम भौरी, कोतवाली बहादराबाद को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस के मुताबिक वांछित आरोपियों तथा अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।




