उत्तराखण्ड

बूथ सशक्तिकरण अभियान से चुनावी तैयारियों को मजबूती देगी भाजपा

– भाजपा, बूथ सशक्तिकरण अभियान से धरातल पर चुनावी रणनीति का करेगी आगाज

– प्रदेश महामन्त्री के नेतृत्व बूथ सशक्तिकरण अभियान की भाजपा टीम गठित

देहरादून। भाजपा, चुनावी तैयारी के क्रम में 31 अगस्त से प्रदेश के सभी बूथों पर मजबूती की दृष्टि से राष्ट्रव्यापी बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल के नेतृत्व में राज्य टीम का गठन किया गया है। अभियान के तहत बूथ कमेटियों के माध्यम से सर्वसमाज को संगठन से अधिक प्रभावी तरीके से जोड़ा जाएगा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बूथ सशक्तिकरण के संगठन के इस राष्ट्रव्यापी अभियान को राज्य में 31 अगस्त से 15 सितम्बर तक चलाया जाएगा। जिसकी तैयारी के संदर्भ में प्रदेश एवं जिला व मंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है, आगे 30 अगस्त तक क्रमशः जिला, मंडल एवं शक्ति केंद्र कार्ययोजना बैठक सम्पन्न की जाएगी। बूथ समिति में अध्यक्ष सहित 12 कार्यकर्ता रहेंगे। उनमें कार्य का विभाजन करते समय भौगोलिक क्षेत्र का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर अभियान की प्रदेश टोली में संयोजक के रूप में प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त सह संयोजक के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष, राकेश गिरी, प्रवीण लेखवार, श्री गोपाल रावत, विशाल गुप्ता, भुवन जोशी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।

अभियान के संदर्भ में जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी चौहान ने कहा कि भाजपा, संगठन एवं कार्यकर्ता के आधार पर कार्य करने वाली पार्टी है, जिसमें संगठन की सबसे प्रभावशाली ईकाई बूथ है। क्यूंकि चुनावी विजय एवं पार्टी के द्वारा समाज को जोड़ने वाले कार्यक्रम की सफलता का प्रमुख आधार सशक्त बूथ ईकाई ही होती है। .पार्टी की इस सबसे पहली और प्रभावी ईकाई को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के निर्देशानुसार पार्टी सम्पूर्ण प्रदेश में यह “बूथ सशक्तिकरण अभियान” चला रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button