उत्तराखण्ड

तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

हरिद्वार (चंद्रशेखर जोशी)। संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर सिडकुल पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आनेकी पुल के पास हेरिटेज स्कूल तिराहा नवोदय नगर सिडकुल क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक को रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी की पहचान अश्वनी उर्फ कल्लू पुत्र विजय बहादुर निवासी सेठपुरा थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश (हाल निवासी बड़ी आनेकी थाना सिडकुल) के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ थाना सिडकुल में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस के मुताबिक आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक देवेंद्र चौहान, कांस्टेबल नरेंद्र चौहान और कांस्टेबल हरि सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button