नहर पटरी पर संदिग्ध युवक गिरफ्तार, बहादराबाद पुलिस ने अवैध चाकू किया बरामद

हरिद्वार/बहादराबाद (बी बी चंदेला )l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में चेतक पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी। इस दौरान 6 जुलाई 2026 को नहर पटरी पथरी पुल जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ।
गिरफ्तार युवक की पहचान साहिल (21 वर्ष) पुत्र खुर्शीद, निवासी दादूपुर सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार वह किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था।
इस संबंध में कोतवाली बहादराबाद मे धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया l


