उत्तराखण्डदेशधर्म-संस्कृति
बदरीनाथ : धाम में कल से लगेगा धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार, पांच दिवसीय आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह

गोपेश्वर (चमोली)। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का कल बुधवार से बदरीनाथ धाम में पांच दिवसीय दिव्य दरबार आयोजित होगा। कथा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा का आयोजन 27 से 31 मई तक अराइवल प्लाजा परिसर में किया जाएगा, जहां प्रतिदिन अपराह्न दो बजे से धीरेंद्र शास्त्री श्रद्धालुओं को हनुमान कथा का श्रवण कराएंगे।
कथा आयोजन समिति से जुड़े जयदीप मेहता ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कथा का शुभारंभ दिव्य जल कलश यात्रा के साथ होगा। आयोजन के दौरान हनुमान कथा के साथ भजन संध्या और सनातन जागरण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ धाम में धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार भी लगेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।




