अमेठी में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, बोले- टॉफी बांटना बंद करो और किसानों को खाद उपलब्ध कराओ

अमेठी। अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र के तेजी का पुरवा स्थित कार्यक्रम स्थल पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। सम्मेलन में हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की रक्षा संविधान करता है और पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लगातार संविधान पर हमला किया है।
समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। राहुल गांधी ने कहा, “टॉफी बांटना बंद करो और किसानों को खाद उपलब्ध कराओ।” उन्होंने आरोप लगाया कि अंबानी आज भी करोड़ों रुपये का तेल विदेशों में एक्सपोर्ट कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी संविधान पर हमला है और अडानी-अंबानी को देश का धन देना भी संविधान पर आक्रमण है। उन्होंने कहा, “संविधान हिंदुस्तान की आवाज है।” अपने भाषण में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी तीखा हमला बोला।