नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में एक और बड़ा हादसा हुआ है। पूर्वी दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार में एक 4-मंजिला इमारत में आग लग गई है। जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की मौत हो गई है।
दिल्ली के विवेक विहार में देर रात छह फ्लैटों में अचानक आग लग गई। सुबह 3:47 पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग लगने की बाद उसमें कई लोग फंस गए जिनका रेस्क्यू करने के लिए रेस्क्यू टीमें जुटी हुई हैं।