उत्तराखण्ड

गौकशी के वांछित गैंगस्टर को पुलिस ने दबोचा

बहादराबाद( बीबी चंदेला)। “ऑपरेशन प्रहार 2026” अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी के एक वांछित गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में गौ तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जनपद में गौकशी और पशु तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन गश्त और निगरानी की जा रही थी।

रात्रि गश्त के दौरान उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट और उनकी टीम ने पंतजलि फ्लाईओवर, शांतरशाह क्षेत्र से गैंगस्टर अभियुक्त इकरार पुत्र अफजाल (35 वर्ष), निवासी ग्राम मरगूबपुर, को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली बहादराबाद में गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा दर्ज है और वह लंबे समय से वांछित चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि गौकशी जैसे अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस टीम में शामिल:
उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट, कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह व कांस्टेबल अवनेश राणा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button