उत्तराखण्डकरिअर

उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं 12वीं के परिणाम घोषित

10वीं में अक्षत गोपाल ने किया टॉप; 12वीं में गीतिका, सुशीला टॉपर; देखें पूरी लिस्ट

  1. इंटरमीडिएट में 85.11 व हाईस्कूल में 92.10 फीसद रहा कुल परीक्षा परिणाम

शिक्षा मंत्री डा. रावत ने जारी किया रिजल्ट, उत्तीर्ण छात्रों को दी बधाई

देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज रामनगर स्थित विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभागार में बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किये।

इस वर्ष 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करने के साथ ही बोर्ड टॉपर्स के नामों की भी घोषणा की। हाईस्कूल में अक्षत गोपाल ने टॉप किया है। 12वीं में गीतिका, सुशीला टॉपर ने टॉप किया है।इस खबर में आपको 10वीं और 12वीं, दोनों कक्षाओं के टॉपर्स के नामों और उनके अंकों की जानकारी मिलेगी।

UK Board 10th Topper List 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की टॉपर लिस्ट

हाईस्कूल में अक्षत गोपाल ने टॉप किया है।

रैंक नाम प्राप्तांक प्रतिशत शहर
1 अक्षत गोपाल 491 98.2% रामनगर
2 इशांत कोठारी 490 98.0% उत्तरकाशी
भूमिका 490 98.0% नैनीताल
3 योगेश जोशी 489 97.8% बागेश्वर

 

UK Board 12th Topper List 2026: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट

इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतका पंत और भानजुराम इंटर कॉलेज यूएस नगर के सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से 500 में से 490 अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया।

रैंक नाम प्राप्तांक प्रतिशत शहर
1 गीतिका पंत 490 98.0% बागेश्वर
सुशीला मेहंदीरत्ता 490 98.0% यूएस नगर
2 आर्यन 489 97.8% ऋषिकेश
3 वंशिका 485 97.0% जल्द घोषित होगा

टॉपर्स को क्या मिलेगा?

उत्तराखंड बोर्ड की ओर से टॉपर्स को सम्मानित किया जा सकता है। पिछले वर्ष बोर्ड ने एलान किया था कि हाइस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 70 फीसदी अंक हासिल करने वाले छात्रा छात्राओं को लैपटॉप दिया जाएगा।

रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के विद्यार्थी यहां क्लिक करें…
रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के विद्यार्थी यहां क्लिक करें…

UK Board Toppers 2025: पिछले साल किसने किया था टॉप?

पिछले वर्ष हाईस्कूल में दो छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया था। बागेश्वर के कमल सिंह चौहान और हल्द्वानी के जतिन जोशी ने 496 (99.20%) अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया था। वहीं, 12वीं में देहरादून की अनुष्का राणा ने 493 अंकों के साथ टॉप किया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button