देश

दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन पर आक्रोश, भीड़ ने किया पुलिस पर पथराव; आंसू गैस का प्रयोग

नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण पर एमसीडी की बुलडोजर कार्रवाई की। MCD ने दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। देर रात हुई कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। देखते ही देखते भीड़ आक्रोशित हो गई। भीड़ ने पुलिस और कार्रवाई कर रही टीम पर पथराव कर दिया। पथराव के बाद इलाके में तनाव का माहौल हो गया। हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के कार्रवाई के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पत्थराव कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हालात काबू किए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। फिलहाल स्थिति सामान्य है।

सेंट्रल रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, एमसीडी ने सात जनवरी को तड़के दिल्ली के रामलीला मैदान के पास तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाया।

उपद्रवियों ने पत्थरबाजी कर अशांति फैलाने का किया प्रयास
इस कार्रवाई के दौरान, कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी करके अशांति फैलाने का प्रयास किया। संयमित और न्यूनतम बल प्रयोग से स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लाया गया और बिना किसी तनाव के सामान्य स्थिति बहाल की गई।
Delhi Bulldozer action by MCD at an encroachment near Faiz-e-Elahi Masjid Turkman Gate
ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, सेंट्रल रेंज, मधुर वर्मा ने कहा कि “तोड़फोड़ के दौरान, कुछ बदमाशों ने पत्थरबाज़ी करके गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश की। स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया गया और कम से कम बल का इस्तेमाल करके सामान्य स्थिति बहाल की गई, यह सुनिश्चित किया गया कि स्थिति बिगड़े नहीं।”
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मस्जिद के निकट बरात घर के एक हिस्से को बुलडोजर चलाकर तोड़ा गया है। इसके साथ ही मस्जिद के आस-पास में अवैध अतिक्रमण को तोड़ा है। बरात घर  के अलावा दो दुकानें और तीन डिस्पेंसरी पर कार्रवाई की गई है।
Delhi Bulldozer action by MCD at an encroachment near Faiz-e-Elahi Masjid Turkman Gate
डीसीपी निधिन वलसन ने कहा कि एमसीडी तोड़फोड़ कर रही है। हमने सुरक्षा के लिए अपने स्टाफ को तैनात किया है। कार्रवाई रात करीब एक बजे शुरू हुई। MCD ने हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार कब्जे वाली जमीन पर तोड़फोड़ की। रात में पुलिस पर पत्थर फेंके गए।
Delhi Bulldozer action by MCD at an encroachment near Faiz-e-Elahi Masjid Turkman Gate
हमने उन्हें पीछे हटाने के लिए कम से कम बल का इस्तेमाल किया। इसके अलावा, पूरी प्रक्रिया बहुत सुचारू रूप से चली। 4 से 5 अधिकारियों को मामूली चोटें आईं। जैसे ही हमें CCTV कैमरा फुटेज, ग्राउंड फुटेज और बॉडी कैमरा फुटेज मिलेगा, हम बदमाशों की पहचान करेंगे और कानूनी कार्रवाई करेंगे।
Delhi Bulldozer action by MCD at an encroachment near Faiz-e-Elahi Masjid Turkman Gate
दिल्ली नगर निगम के डीसी विवेक अग्रवाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश के तहत हमने यह कार्रवाई की है। यह कार्रवाई हमने रात के समय ही शुरू की थी… हमने इस कार्य में 32 जेसीबी लगाई हैं… जो अतिक्रमण वेस्ट रह गया है जिसे जल्द ही उठा लिया जाएगा। रात को हुए पथराव की घटना में किसी को चोट नहीं आई है। पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया है और तुरंत स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया।
Delhi Bulldozer action by MCD at an encroachment near Faiz-e-Elahi Masjid Turkman Gate
दिल्ली नगर निगम के DC विवेक अग्रवाल ने तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण पर बताया कि ये मामला काफी समय से हाई कोर्ट में चल रहा था।
दिल्ली नगर निगम के DC विवेक अग्रवाल ने तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण पर बताया कि ये मामला काफी समय से हाई कोर्ट में चल रहा था। हाई कोर्ट के आदेश के बाद इस पर कार्रवाई की गई है। यह लगभग 36,400 वर्ग फुट का क्षेत्र था।
Delhi Bulldozer action by MCD at an encroachment near Faiz-e-Elahi Masjid Turkman Gate
इसके आस-पास दो मंजिला दीवार थी जिस पर एक मंजिला ढांचा बना हुआ था। मस्जिद के पास जितनी जमीन थी वो सुरक्षित है। पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल उपलब्ध करवाया गया था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी रात भर मौके पर मौजूद रहे।
Delhi Bulldozer action by MCD at an encroachment near Faiz-e-Elahi Masjid Turkman Gate
हमारी टीम को पूरी सुरक्षा दी गई। रात में पथराव की घटना हुई लेकिन पुलिस की पूरी तैयारी थी। इसमें 32 JCB, 4 पोकलेन मशीन, न्यूमेटिक हैमर और कई ट्रकों का हमने इस्तेमाल किया। हमारी टीम के किसी सदस्य को कोई हानि नहीं हुई है।
Delhi Bulldozer action by MCD at an encroachment near Faiz-e-Elahi Masjid Turkman Gate
एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि बरात घर बाद में बनाया गया, पहले यहां कब्रिस्तान हुआ करता था, दरगाह के लोगों ने (कब्रिस्तान हटाकर बरात घर बनाया), पहले यहां कब्रिस्तान था।.यहां बरात घर नहीं बनना चाहिए था।
Delhi Bulldozer action by MCD at an encroachment near Faiz-e-Elahi Masjid Turkman Gate
अतिक्रमण हटाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को सैयद फैज इलाही

मस्जिद और कब्रिस्तान से सटी जमीन पर कथित अतिक्रमण हटाने के अधिकारियों के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर नगर निगम (एमसीडी), दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), शहरी विकास मंत्रालय के भूमि एवं विकास कार्यालय (एलएंडडीओ), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और दिल्ली वक्फ बोर्ड से जवाब मांगा है।
Delhi Bulldozer action by MCD at an encroachment near Faiz-e-Elahi Masjid Turkman Gate
गौरतलब है कि 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास एक कार में हुए उच्च तीव्रता वाले विस्फोट से पहले कथित आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी ने पुरानी दिल्ली की इस सदी पुरानी मस्जिद में 10 मिनट से अधिक समय बिताया था। इस विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई थी।
Delhi Bulldozer action by MCD at an encroachment near Faiz-e-Elahi Masjid Turkman Gate

न्यायमूर्ति अमित बंसल की पीठ ने मस्जिद सैयद फैज इलाही की प्रबंध समिति द्वारा दाखिल याचिका पर नोटिस जारी करते हुए कहा कि मामला विचारणीय है। पीठ ने संबंधित अधिकारियों को चार सप्ताह के अंदर याचिका पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया और मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल निर्धारित की।

Delhi Bulldozer action by MCD at an encroachment near Faiz-e-Elahi Masjid Turkman Gate
याचिका में एमसीडी के 22 दिसंबर 2025 के उस आदेश को रद्द करने की मांग की गई है जिसमें कहा गया है कि मस्जिद वाली 0.195 एकड़ जमीन को छोड़कर बाकी सभी संरचनाएं ध्वस्त करने योग्य हैं, क्योंकि मस्जिद प्रबंध समिति या दिल्ली वक्फ बोर्ड ने जमीन के स्वामित्व या वैध कब्जे का कोई दस्तावेजी प्रमाण नहीं पेश किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button