
नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की महारैली है। महारैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बताया कि आज होने वाली कांग्रेस की महारैली में हर बूथ से कार्यकर्ता भाग लेंगे। महारैली के लिए सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जो कार्यकर्ता अन्य राज्यों से एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंचे हैं, उनके लिए भी इंतजाम है। कांग्रेस सेवा दल के साथ वालियंटर भी नियुक्त हैं, किसी को कोई असुविधाएं नहीं होगी। इस महारैली के प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया, होर्डिंग, बैनर, पोस्टर पूरी दिल्ली के हर एक ब्लाक कांग्रेस कमेटी के क्षेत्रों में लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की वोट चोरी को पूरी दिल्ली में उजागर किया है।


