उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : गंगोलीहाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

पिथौरागढ़। जनपद के गंगोलीहाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर गुरुवार देर रात एक  सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। डूनी से चहज जाने के दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में मृत्यु हो गई।

वहीं सूचना मिलने पर गंगोलीहाट कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने खाई से घायल युवक को रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा। लेकिन चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान सुरेश सिंह (30 वर्ष) पुत्र चन्द्र सिंह, निवासी डूनी और पवन सिंह (35 वर्ष) पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी निगलटी के रूप में हुई है। दोनों युवक गुरुवार दोपहर खटीमा से अपनी ब्रेज़ा कार में घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सड़क के एक मोड़ पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button