उत्तरप्रदेश
कानपुर स्कूटी धमाका में बड़ी कार्रवाई: ACP कोतवाली हटाए गए, मूलगंज इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित

कानपुर। कानपुर में मेस्टन रोड स्थित बिसातखाना में हुए धमाके के बाद पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर ने घटना के बाद क्षेत्र में हुई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कई पुलिसकर्मियों पर तत्काल प्रभाव से एक्शन लिया है।
इसके तहत कोतवाली एसीपी आशुतोष कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। वहीं, मूलगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनमें उपनिरीक्षक रोहित तोमर, हेड कांस्टेबल इमामुलहक, कांस्टेबल ब्रह्मानंद, कांस्टेबल चेतन कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार शामिल हैं।



