उत्तरप्रदेश
अमेठी में खांसी सिरप के चार नमूने जांच के लिए भेजे

अमेठी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी हॉस्पिटल की फार्मेसी का बुधवार को निरीक्षण किया। औषधि प्रशासन की टीम ने निरीक्षण के दौरान बच्चों को खांसी में देने वाले सिरप के चार नमूने भी लैब जांच के लिए भरकर भेजे।
ड्रग इंस्पेक्टर कमलेश मिश्र ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम ने स्टॉक रजिस्टर, बिल और दवा बिक्री से संबंधित अभिलेखों की जांच की। फार्मेसी संचालक को दवाओं के भंडारण और बिक्री में नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और मानक गुणवत्ता की दवाएं मिलें, इसके लिए दवा दुकानों की नियमित जांच की जा रही है। बताया कि लैब की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।




