उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया मैक्स वाहन, दो की मौत, तीन घायल

सोनप्रयाग/रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में आजकल सफर करना बहुत रिस्की हो गया है। ताजा मामला गौरीकुंड मार्ग का है, जहां मुनकटिया स्लाइडिंग जोन क्षेत्रान्तर्गत में दुःखद घटना हो गई, यहां पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक मैक्स बोलेरो वाहन उसकी चपेट में आ गया है।

मिली जानकारी अनुसार आज प्रातःकाल मैक्स बोलेरो वाहन संख्या यूके 11 टीए 1100 जो कि सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड के लिए 11 सवारियां लेकर चला था, तकरीबन सवा सात बजे के आसपास मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन के कोने पर ऊपर से एक बड़ा पत्थर आने से यह वाहन इसकी चपेट में आ गया। जिस कारण वाहन में सवार 2 लोगों की मौत तथा 3 लोग घायल हो गये। जिनको कि रेस्क्यू टीमों व स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल लाया गया है।

मृतकों में  रीता पत्नी उदय सिंह निवासी सियालब  थाना बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 30 वर्ष और चंद्र सिंह पुत्र कलम सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 50 वर्ष आदि शामिल हैं।

वहीं घायलों में नवीन सिंह रावत पुत्र जयेंद्र सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 35 वर्ष,  ममता पत्नी चैन सिंह पवार निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 29 वर्ष, प्रतिभा पुत्री गिरवर सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 25 वर्ष आदि शामिल हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button