विदेश
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 307 के पार
मृतकों में 279 पुरुष, 15 महिलाएं और 13 बच्चे हैं शामिल, 23 घायल

पीडीएमए प्रवक्ता फैजी ने बताया कि पिछले 48 घंटों में भारी बारिश, बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के कारण 307 लोग मारे गए हैं. इसने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा कि मृतकों में 279 पुरुष, 15 महिलाएं और 13 बच्चे शामिल हैं. इसमें कहा गया कि 23 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें 17 पुरुष, चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं.




