उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में देर रात डोली धरती, चमोली में भूकंप के झटके; रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई तीव्रता

चमोली । उत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस होने से दहशत फैल गई। लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर सड़क पर खड़े हो गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.3 बताई जा रही है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, उत्तराखंड के चमोली जिले में 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। जो जमीन में 10 किलोमीटर की गहराई में था।

इससे पहले 8 जुलाई को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में रिक्टर पैमाने पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था। एनसीएस के अनुसार, यह भूकंप दोपहर 1:07 बजे 5 किलोमीटर की गहराई पर आया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button