उत्तराखण्डकरिअर
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, नियुक्त हुए अपर सचिव मुख्यमंत्री

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी का कद बढ़ाते हुए उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।तिवारी को मुख्यमंत्री का अपर सचिव नियुक्त किया गया है। नई नियुक्ति के साथ तिवारी की जिम्मेदारी और कद दोनों में इजाफा हुआ है।
बंशीधर तिवारी वर्तमान में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उनके पास मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी है। अब उन्हें सीएम कार्यालय में नई भूमिका देकर सरकार ने उनके कद और भरोसे को और मजबूती दी है।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद भी तिवारी की कार्यशैली से प्रभावित हैं और चाहते हैं कि उनकी प्रशासनिक दक्षता का लाभ सीधा मुख्यमंत्री कार्यालय के कामकाज में भी मिले।




