अमेठी में सोलर पैनल का इनवर्टर फटा, पति की मौत, पत्नी घायल
झटका मशीन की बैटरी फटने से सेवानिवृत्त फौजी व पत्नी की मौत, तेज धमाके से छत का प्लास्टर उखड़ा

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। अमेठी जिले के संग्रामपुर के मड़ौली गांव में बुधवार सुबह घर के भीतर बैटरी फटने से सेवानिवृत्त फौजी नवरंग सिंह (65) और उनकी पत्नी अनुसुइया सिंह (60) की मौत हो गई। बैटरी फटने से इतनी तेज धमाका हुआ कि नवरंग का शव क्षत विक्षत हो गया। यही नहीं, कमरे का प्लास्टर उखड़ गया और खिड़की व दरवाजों के कांच टूट गए। हादसे की बिंदुवार जांच के लिए पुलिस संग फॉरेंसिक टीम को भी लगाया गया है।
ग्रामीणों ने घायल अनुसुइया को तत्काल अमेठी सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें पहले जिला अस्पताल और फिर रायबरेली एम्स रेफर किया गया। एम्स में इलाज के दौरान दोपहर करीब एक बजे उनकी भी मृत्यु हो गई। मृत्यु पूर्व अनुसुइया ने बताया कि झटका मशीन की बैटरी फटने से हादसा हुआ। घटना के वक्त घर पर बेटी प्रीती, बहू ललिता सिंह और नाती सक्षम मौजूद थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं।




