उत्तराखण्ड
कैबिनेट मंत्री महाराज ने पत्रकार धूलिया के असामयिक निधन पर जताया दु:ख

महाराज ने कहा विकास धूलिया एक निष्पक्ष, निडर और समर्पित पत्रकार रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड की सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक हलचलों पर वर्षों तक बेबाक रिपोर्टिंग की। दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं पत्रकार विकास धूलिया के परिवार के साथ हैं।




